फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अघोषित बिजली कटौती का आप ने किया विरोध

विज्ञापन
नई सब्जी मंडी में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत- आप - फोटो : लखवेन्द्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर शहर के नई सब्जी मंडी में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और बिजली के महंगे दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। आप जिलाध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि, भीषण गर्मी के समय अघोषित बिजली कटौती से जनपदवासी त्रस्त है। आंधी और बारिश के दौरान टूटे बिजली के खंभों और तारों को नहीं बदलने जाने से जिले के कई क्षेत्रों व गांवों में दो से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। इस मौके पर दिनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, जावेद अहमद, विरेंदर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें