फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से एकत्र किए जाएंगे मतदाताओं के आधार नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/सेवराई। मतदाता सूची में शामिल वोटर्स के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से जोड़े जाने के लिए आधार नंबर एकत्र किए जाने का आयोग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने अभियान की शुरूआत करने के लिए स्थान का चयन कर लिया है। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि एक अगस्त से अभियान आरंभ हो रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र कर फॉर्म-6बी जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों में शामिल मतदाताओं का स्वैच्छिक आधार नंबर जोड़ा जाना है। इसकी प्रक्रिया एक अगस्त से प्रारंभ होगी। आयोग की तरफ से मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हिंदू पीजी कॉलेज बरुइन में सुबह 11 बजे तथा दोपहर 12 बजे से बुद्धम शरणम महाविद्यालय लोदीपुर में कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विशेष कैंप दिवस सात अगस्त और 21 अगस्त को कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपन या संशोधन कराना चाहता है अथवा नया या संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे आयोग की ओर से नवीन फार्म-छह, सात एवं आठ उपलब्ध कराया जाए। संबंधित फार्मों को भरने में उनकी सहायता की जाएगी। सेवराई के उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद चौरसिया ने बीएलओ संग बैठक की। उन्होंने सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि एक अगस्त से अभियान चलाते हुए अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को फार्म छह-बी भरवाकर मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करें। पहले वर्ष में एक बार मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चलता था जो अब वर्ष भर में चार बार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें