फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन की अगली किश्त के लिए बैंक खाता में आधार लिंक जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन की अगली किश्त के लिए खातों को आधार से लिंक कराना जरूरी है। शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि एकीकृत पेंशन पोर्टल के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष से पेंशन का आधार बेस्ड भुगतान किया जायेगा। लाभार्थी अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे जाकर पेंशन पोर्टल में आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। साथ ही अपनी पेंशन से संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार विवरण की प्रति बैंक में जमा करके अपने खाते को आधार से लिंक करा लें। आधार प्रमाणीकरण एवं बैंक खाते से आधार फीडिंग न होने की स्थिति में पेंशन की अगली किश्त का भुगतान संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें