फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह साल के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार माता- पिता के आधार कार्ड के बजाय अब बच्चों के आधार कार्ड पर दिया जाएगा। इसके लिए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। डीपीओ ने सीडीपीओ को इसके लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के माता-पिता के आधार कार्ड को ही माना जा रहा था और उसी से पोषाहार भी मिल रहा था इसमें कई जगह अधिकारियों के पास पोषाहार नहीं देने और अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर घपले की शिकायतें आ रही थी।
शासन ने अब सेटरों पर पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने का आदेश दिया है।, सेंटर पर आने वाले तीन से छह साल के बच्चों का कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाया जाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ को तैयारी करने के आदेश दिए है। कहा है कि सेंटरों पर भी जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के पजीकृत जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं है। उन बच्चों के माता या फिर पिता के आधार कार्ड पर भी उन्हें पोषाहार दिया जाता है। एक जनवरी से बच्चों के आधार कार्ड पर ही पोषाहार मिलेगा। जिले में तीन से छह साल के ऐसे बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दिलीप पांडेय , डीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें