फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साधु के वेष में भिक्षाटन करते पकड़ा गया दूसरे समुदाय का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार/ सादात । सादात थाना क्षेत्र के दलीपरायपट्टी गांव में मंगलवार को साधु के वेष में भिक्षाटन करते दूसरे समुदाय के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक ने बताया कि वह मऊ का रहने वाला है। उसके गैंग में उसके समुदाय के आठ युवक और हैं। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह ने बताया कि गतिविधियों से शक होने पर साधु वेष वाले युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह घबराकर वहां से भागने लगा। गांव के युवाओं ने उसे दौड़कर पचईपट्टी गांव की राजभर बस्ती से पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मिले आधार कार्ड और बैंक पासबुक से उसकी पहचान मऊ जनपद सदर थाना के नवापुर खालसा निवासी के रूप में हुई। उसने बताया कि उसके अलावा उसकी गैंग में उसके समुदाय के आठ और युवक हैं, जो इसी प्रकार वेश बदलकर अलग-अलग जगहों पर घूम रहे हैं। पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये देने की पेशकश भी की। इस पर मामला गंभीर देख सादात पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 10 बजे पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ में जुटी हुई है। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि युवक को थाने में रखा गया है, उससे पूछताछ जारी है। उसके पास एक लाख रुपये नहीं मिले। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें