फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक सवारों को उठाने गए युवक को दूसरी बाइक ने मारा धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर धाम बाजार में बृहस्पतिवार को असंतुलित होकर गिरी बाइक सवारों को उठाने गए युवक को पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने धक्का मार दी। धक्के से गंभीर रूप से घायल युवक को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक के पिता श्रवण राजभर ने बताया कि, मरदह गांव मोनू कन्नौजिया अपने दोस्त सूरज कश्यप के साथ किसी कार्यवश महाहर धाम बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान बाजार में ही उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पास ही मौजूद पुत्र लवकुश राजभर बाइक से गिरे दोनों युवकों को उठाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पुत्र को धक्का मारकर मौके से भाग गया। धक्के से पुत्र लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि, मुझे घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें