फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की गेट पर खड़ा युवक झटका लगने से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह दशहरा की छुट्टी पर वाराणसी से घर आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हाटा गांव निवासी विवेकानंद यादव उर्फ हिमांशु (22) वाराणसी में मामा के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दशहरा की छुट्टी होने पर वह सुबह वाराणसी से सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से गांव आ रहा था। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान युवक सीट से उठकर गेट पर पहुंच गया और वहां झुककर अपने जूते का फीता बांध रहा था।
यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास ट्रेन ट्रर्निंग पर घूमी तो झटका लगने से वह मीरगंज गांव के पास गेट के बाहर गिर गया और लगभग एक से डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा। यूसुफपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर लोगों ने युवक के गिरने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे स्टेशन से मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी मुहम्मदाबाद पर लेकर आई। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन एवं गांव के लोग कोतवाली पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। मृतक तीन भाई- बहनों में सबसे छोटा था। परिवार का दुलारा हिमांशु पढ़ने में मेधावी था। परिवार के लोग उसके घर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे कि उसके मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पिता राजा यादव, माता संजू यादव, बड़े भाई आकाश यादव और छोटी बहन के रो- रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें