फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन के दरवाजे पर बैठे युवक की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गायघाट मंदिर के पास हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आलोक कुमार (26) पुत्र जय कुमार, निवासी अठहत्ता, थाना रेवती, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम वह हमसफर एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा कर रहा था। ट्रेन के शहर कोतवाली के गायघाट से गुजरते समय वह गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें