फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक मैदान पर गिरा, मौत

विज्ञापन
दुल्लहपुर की खबर में करंट की चपेट में आने से रेहटी मालीपुर गांव निवासी---मृतक राजवीर सिंह की फा
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के परसौली गांव स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को सेना भर्ती दौड़ लगाते समय एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ सेना भर्ती की तैयारी कर रहे साथी अनुराग यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव निवासी राजवीर सिंह (18) ने बीए पहले वर्ष में दाखिला लेने के बाद से ही सेना में भर्ती की लगातार तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम परसौली मैदान में दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद साथियों की मदद से उसे देवा गांव स्थित एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर मऊ जनपद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां अनीता देवी बेसुध हो गईं, जबकि दिल्ली की एक नीजि कंपनी में कार्यरत पिता सुजीत सिंह तुरंत गांव के लिए निकल गए। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें