फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के ढाबे पर जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ हाइवे के पास शनिवार की शाम पांच बजे कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश में जुटी हुई।
विज्ञापन

मऊ जनपद निवासी रोहित सरोज (18) अतरसुआ गांव स्थित ननिहाल में रहता था। यहां वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। शाम करीब पांच बजे वह पैदल ही मामा रमेश कुमार के ढाबे पर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान वाराणसी से गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने युवक को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था और एक छोटी बहन है। पिता गांव में खेती करते हैं। माता सीचेनी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध मेंथानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के मामा रमेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें