मौधा की खबर में दरवरपुर गांव निवासी-----मृतक पवन राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
- फोटो : साईं कुटी में अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी।
मौधा। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार स्थित बराहरूप आदित्य बिरला घाट पर सोमवार को नहाते समय पवन राजभर (19) की डूबकर मौत हो गई। इधर छोटे भाई को बचाने गया बड़ा भाई भी गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, लेकिन दोस्तों ने बचा लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने पवन का शव पानी से बाहर निकाला। दरवरपुर गांव निवासी नंदलाल राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छोटा बेटा पवन राजभर सुबह अपने चचेरे भाई को औड़िहार स्टेशन से लाना गया था। स्टेशन पर काफी समय पहले ही पहुंचने पर पवन गंगा स्नान करने बराहरूप आदित्य बिरला घाट चला गया। वहां पहले से बड़ा पुत्र नीतिश अपने दोस्त सुनील, मुकेश, राजन व अनिल के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। बड़ा पुत्र नीतिश और उसके दोस्त गंगा से नहाकर बाहर निकल गए। इसी बीच नहा रहा छोटा पुत्र पवन राजभर गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देखकर बड़ा पुत्र नीतिश ने पवन को बचाने का प्रयास करने में डूबने लगा। इधर घाट पर खड़े गांव के उसके दोस्त गंगा में कूद गए और नीतिश को तो बचा लिए, लेकिन पवन की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों एवं मल्लाहों ने दो घंटे बाद पवन का शव बाहर निकाला। मृतक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। इधर परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। सैदपुर कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि नंदलाल राजभर की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हुई है।