फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया

सार

शादियाबाद के दयालपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर एक घंटे में जाम खत्म कराया। खानपुर क्षेत्र में पिकअप से दो छात्राएं भी घायल हुईं।
विज्ञापन
शादियाबाद थाना चौराहे पर चक्काजाम करते मृतक हिमांशु मिश्रा के परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियाबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर बाजार में बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शादियाबाद थाना चौराहे पर शाम छह बजे शव रखकर जाम कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने समझाबुझाकर एक घंटे बाद शाम सात बजे जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि कथवलिया गांव निवासी हिमांशु मिश्रा (25) बाइक से बाजार आ रहा था। सामने से तेज गति आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे सैदपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन और ग्रामीण शव लेकर घटना स्थल कस्बा दयालपुर पहुंचे और शादियाबाद- बहरियाबाद मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है। जल्द ही बाइक सवार को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप से दो छात्राएं घायल : खानपुर थाना क्षेत्र के फरीदहा स्थित एक निजी महाविद्यालय के सामने पिकअप के धक्के से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। घायल छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने एक छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया फत्तेहपुर निवासी लालिमा और राधा पढ़कर एक ही साइकिल से घर जा रही थीं। पिकअप के धक्के से दोनों घायल हो गईं। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें