फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोहे की छरकी में उतरे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहदिया गांव में सोमवार की सुबह खेत के तरफ गए युवक की बिजली के खंभे में लगे लोहे की छरकी में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में खेत की तरफ गए। वहां युवक को मृत हाल में देखा।बहदिया गांव निवासी हरदेव यादव ने बताया कि बेटा उमाकांत यादव (25) सुबह आठ बजे खेत पर गया था। खेत के पास बिजली का खंभा लगा है। उसमें लगी लोहे की छरकी में करंट था। बेटा छरकी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर उसकी मौत हो गई। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत की तरफ गए तो घटना की जानकारी हुई। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से मां चिंता देवी, पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोने बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विद्युत खंभे में लगे लोहे की छरकी में करंट उतरने से युवक की मौत हुई है। जेई सूर्यनाथ ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें