कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी एक युवक की सोमवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहिद्दीनपुर गांव निवासी जयनाथ यादव का पुत्र सरोज उर्फ विनय यादव (30) सोमवार की देर शाम घर में इनवर्टर का प्लग बोर्ड में लग रहा था। जैसे ही प्लग बोर्ड में लगाया करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत हो गया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पिता जयनाथ यादव की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।