फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, युवक की मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:44 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बारा चेकपोस्ट के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गड्ढे में गिर गए। इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उस पर सवार एक किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चौसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
विज्ञापन


बारा गांव निवासी दिनेश चौहान का पुत्र सुनील (20) अपने दो साथियों कल्लू (16) और महावीर चौहान (18) एक बाइक से बिहार के चौसा में किसी काम से गया था। वहां से दोपहर में तीनों वापस आ रहे थे। बारा स्थित चेकपोस्ट के पास वह जैसे ही पहुंचे सड़क खराब होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें