फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुताई कर रही महिला की सीढ़ी से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़ाकुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर मदरा गांव में रविवार की देर शाम सीढ़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभावती देवी (55) दीपावली को लेकर घर में साफ-सफाई के साथ पुताई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ी से वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के साथ अचेत हो गई। इधर परिजन रोने- बिलखने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जखनिया निजी अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर आ गए। शव देखकर परिवार की महिलाएं धाड़ें मारकर रोने- बिलखने लगी। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें