फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झपकी आने से शटर तोड़ कर दुकान में घुसा ट्रक

विज्ञापन
भीमापार बाजार में मकान स्थित दुकान के शटर में घुसा रेशम लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार बाजार में बुधवार की भोर 4.30 बजे मऊ से जरी (रेशम धागा) लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर की दुकान का शटर तोड़ते हुए घुस गया। हादसे में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को नींद आने से हादसा हुआ। संयोग रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। भीमापार चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी निवासी ट्रक ड्राइवर राजेश यादव मऊ से ट्रक में जरी (रेशम धागा) लेकर वाराणसी के चौकाघाट जा रहा था। भोर करीब साढे़ चार बजे ट्रक सैदपुर - बहरियाबाद मार्ग पर भीमापार बाजार जैसे ही पहुंचा चालक को नींद आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर भीमापार निवासी लल्लन जायसवाल की दुकान का शटर तोड़ते हुए घुस गया। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से लोगों की नींद टूटी। लोगों ने बाहर आकर देखा तो ट्रक शटर तोड़कर उसमें फंसा था। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक राजेश यादव ने बताया कि झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया था। हादसे से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। दुकान में रखी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें