फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक खराब होने से एनएच-31 पर लगा चार किमी का जाम

विज्ञापन
मच्छटी पुलिस चौकी के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मच्छटी पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिया पर बालू लदे ट्रक में खराबी आने से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम को खत्म करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। मच्छटी चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित पुलिया पर एक ट्रक का क्लच खराब हो गया था। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भांवरकोल चट्टी तक करीब चार किमी. लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर यातायात को संभालने की कोशिश की पर सफल नहीं हो पाए। इसके बाद मैकेनिक को बुलाकर खराब ट्रक को दुरुस्त कराया गया। इसमें करीब तीन घंटे का समय लगा। इस दौरान सैकड़ों वाहन पुलिया की दोनों तरफ जाम में फंसे रहे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद मच्छटी चौकी इंचार्ज के अथक प्रयास के बाद जाम को खत्म करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय पुलिया पर ट्रक के खराब होने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी। ट्रक को दुुरुस्त कर जाम को खत्म कराया दिया गया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें