फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा केंद्रों को लेकर मिलीं कुल 467 आपत्तियां, अधिकांश सेंटर दूर होने की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए घोषित परीक्षा केंद्रों के संबंध में मंगलवार को अंतिम दिन 51 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इस तरह निर्धारित अवधि में कुल 467 आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुई हैं। आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम एक सप्ताह के अंदर करेंगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के संबंध में जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं उनमें अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र मानक से दूर बनाए जाने को लेकर है। छात्राओं के परीक्षा केंद्र दूर होने की भी शिकायत की गई है। छात्रों के परीक्षा केंद्र भी मानक से दूर होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस दायरे से हटकर कई विद्यालय के छात्रों का केंद्र मानक से दूर कर दिया गया है। यही नहीं गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहे कई विद्यालयों को इस सूची में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। कई पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित कर दी गई है। कुछ केंद्र ऐसे पाए गए जहां पर्याप्त डेस्क बेन्च नहीं है। उधर इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है। यह परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी निर्देश में प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने को कहा गया है। प्रधानाचार्यों से यह भी कहा गया है कि वह माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रयोगात्मक परीक्षा लेने वाले शिक्षकों का जो शैक्षिक विवरण अपलोड किया गया है उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति नहीं होनी चाहिए। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
आपत्तियों का निस्तारण तीन दिन में किया जाएगा। इसके बाद समिति से अनुमोदन प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों की सूची अंतिम रूप से माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। - कौस्तुभ कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें