फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंदिर में पुजारी के कमरे का दरवाजा बंद कर चांदी का मुकुट हुआ चोरी

विज्ञापन
पाली गांव के राधे कृष्णा पंच मंदिर में चोरी के बाद मुकुट विहीन प्रतिमाएं। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव स्थित राधे कृष्णा पंच मंदिर में शनिवार की रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने गर्भगृह से राधा-कृष्ण की मूर्ति से चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व चोरों ने कमरे में सो रहे पुजारी के बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर मुकुट लेकर भाग गए। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी मुनेंद्र दास ने जानकारी दी कि रात करीब 1.19 बजे तीन से चार की संख्या में चोर मंदिर परिसर में घुस गए। चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई। उन्होंने मोबाइल फोन से गांव के कई लोगों को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन रात में किसी ने फोन नहीं उठाया। मंदिर पुजारी मुनेंद्र दास ने बताया कि काफी प्रयास के बाद किसी तरह दरवाजा तोड़कर वह बाहर निकले, तबतक चोर राधा-कृष्ण के चांदी के मुकुट लेकर भाग चुके थे। पुजारी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व एक श्रद्धालु ने दोनों प्रतिमाओं के लिए चांदी के मुकुट भेंट की थी। दोनों मुकुटों का कुल वजन लगभग 400 ग्राम के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें