फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निरीक्षण के दौरान बंद मिला एक विद्यालय, पूरे स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में परिषदीय विद्यालयों की निगरानी के दौरान निरीक्षण में एक विद्यालय बंद मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। नगर क्षेत्र स्थित विद्यालय निरीक्षण के समय बंद पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के सभी स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन और मानदेय बाधित करने का आदेश जारी किया है। बीएसए उपासना रानी वर्मा की ओर से 27 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा में यह मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण में 20 नवंबर को जिला समन्वयक (कम्युनिटी) सतीश कनौजिया ने इस्लामिया बरबरहना विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय बंद मिला। इसे कर्मचारियों की कर्तव्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि विद्यालय के सभी स्टाफ से तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी स्पष्ट आख्या तीन कार्य दिवस के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें