फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परत-दर-परत खुल रहा वारदातों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अकूत पैसा कमाने की चाहत में सहायक शासकीय अधिवक्ता पिता और उसका पुत्र सहयोगियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता रहा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। जिन लोगों ने इनके उद्देश्य को जाना उन्हें मौत के घाट ऐसा उतारा की घटनाएं इत्तेफाक बनकर समाप्त हो गई। इनके काले कारनामे छिपते गए। प्रापर्टी डीलर आदित्य सिंह हत्याकांड के बाद इनके गुनाहों की कहानी परत-दर-परत खुलनी शुरू हो गई है। पांच वर्ष पूर्व फाइलों में कैद हो चुकी धनंजय राय हत्याकांड में भी इनकी भूमिका होने के बाद पुलिस महकमा एक्शन मोड में आ गई है। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने जब सात माह पूर्व लापता प्रापर्टी डीलर आदित्य सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। मामले में मुख्य आरोपी सहायक शासकीय अधिवक्ता रामनेरश राय, उसके पुत्र रवि राय, विवेक राय उर्फ रावण और शशिभूषण शर्मा को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने सुहवल थाना क्षेत्र में पांच साल पूर्व धनंजय राय हत्याकांड में भी अपनी भूमिका स्वीकारी। ऐसे में एक बार फिर उस दौरान हुए चर्चित हत्याकांड की बंद हो चुकी फाइल को खोलने एवं उस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में सुहवल पुलिस जुट गई है। मालूम हो कि दो सितंबर 2018 को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी मार्ग पर अंधारीपुर गांव के पास सड़क किनारे झाड़ी में धनंजय राय निवासी बेटाबर कला थाना जमानिया का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची ही थी कि घटना के दस महीने बाद जुलाई 2019 को फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक मृतक धनंजय राय एक सितंबर 2018 की सुबह बाइक लेकर शहर आए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंच सके और दूसरे दिन उनका क्षत-विक्षत शव मिला था, लेकिन बाइक लापता थी। इस संबंध में सुहवल थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि धनंजय राय हत्याकांड की फाइल दोबारा खोलने के लिए पत्रावलियां एकत्र की जा रही है। प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र सहित चार द्वारा पूछताछ में धनंजय राय हत्याकांड में भी भूमिका स्वीकारने के बाद कार्रवाई तेज हो चुकी है। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपियों द्वारा एक और हत्याकांड को अंजाम देने की बात पता चलने पर सुहवल पुलिस छानबीन में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें