फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 58.98 लाख से आधुनिक बनेगा भंडार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के नलकूप खंड-द्वितीय स्थित केंद्रीय कार्यशाला एवं भंडार गृह के आधुनिकीकरण और उपकरणों के पुनर्स्थापन की परियोजना को राज्य सरकार से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के तहत कार्यशाला के संसाधनों को आधुनिक बनाने के साथ पुराने उपकरणों और संयंत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। शासन के अनुसचिव इंद्रजीत सिंह ने दो फरवरी को पत्र जारी किया है। इसमें उल्लेख है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिले के नलकूप खंड-द्वितीय स्थित केंद्रीय कार्यशाला एवं भंडार गृह के आधुनिकीकरण की कुल स्वीकृत लागत 58.98 लाख रुपये है। प्रथम किस्त के रूप में 29.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें