कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शुक्रवार को बबूल के पेड़ की टहनियों की छंटाई कर रहा राधेश्याम यादव (68) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बगल में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग अधेड़ को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल लेकर गए। जहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि इस घटना की कोई सूचना परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद