फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खराब सड़कों के निर्माण के संबंध में सीएम को पत्रक दिया

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते पूर्व विधायक कालीचरण राजभर व भाजपा नेता पारस नाथ राय
विज्ञापन
जखनिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए खराब सड़कों के नव निर्माण के संबंध में एक पत्रक दिया। उन्होंने बिरनो ब्लॉक के केलही सर्विस लेन से प्राइमरी स्कूल तक, बरही से बोगना तक, जखनिया ब्लाक में रामसिंहपुर से सिखड़ी तक, जखनिया ब्लॉक के सिखड़ी से धर्मागतपुर, बिरनो ब्लॉक में पंसेरवा से लहुरापुर, भुड़कुड़ा से कंचनपुर तक शारदा सहायक खंड 23 मार्ग तथा जखनिया से शादियाबाद मुड़ियारी की सड़क की मरम्मत कराने के संबंध में पत्रक दिया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बनवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें