दुल्लहपुर। थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह रेलवे क्रासिंग के पास एक नाबालिग को भगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। उसका चालान कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक भगा ले गया था। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह आरोपी को किशोरी के साथ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी गंगापुर निवासी अजीत यादव पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल।