फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पागल कुत्ते ने 9 साल की बच्ची को काटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। सोनबरसा गांव में रविवार देर शाम एक कुत्ते ने 9 साल की बच्ची को काट लिया। जब बच्ची लाडो निषाद बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में एक काले रंग के पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों के चिल्लाने के बावजूद वह बच्ची की ओर लपका और उसके हाथ-पैर में बुरी तरह काट लिया। हमले से बच्ची डरकर चीखने लगी। लोगों ने पत्थर और डंडे चलाकर शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद वह पागल कुत्ता मौके से भागा। इस घटना के बाद बच्ची को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। घबराए परिजन तत्काल बच्ची को लेकर बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल गए, जहां उसे टिटनेस का इंजेक्शन दिया गया। घटना की खबर मिलते ही बच्ची के घर पर भी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्ची के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह वह बच्ची को चहनिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन (कुत्ते वाली सुई) लगवाएंगे। क्षेत्र में इस घटना के बाद आवारा कुत्तों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें