फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक पर चढ़कर बालू बराबर कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद चौराहे पर शनिवार को ट्रक पर चढ़कर बालू बराबर करते समय हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बैजलपुर निवासी उदय गोड़ (35) अदिलाबाद चौराहे पर खड़ी ट्रक पर चढ़कर बालू बराबर कर रहे थे। इधर ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिवार के लोग रोते- बिलखते ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ट्रकों से बालू उतारकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी इंदू देवी और पिता श्रीकांत गोड़ को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मृतक के भाई मुकेश गोड़ की तहरीर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें