फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिलिंडर बदलते समय गैस रिसाव से लगी आग, मां-बेटे समेत चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। मिर्जापुर गांव में रविवार की रात नए सिलेंडर में रेगुलेटर लगाते समय हुए गैस रिसाव से लकड़ी के चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से मां-बेटे समेत चार झुलस गए। घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि गांव निवासी राममिलन यादव ने पूछताछ में बताया कि रात करीब 7. 30 बजे पत्नी सुनीता यादव (45) खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर समाप्त हो गया। दूसरा सिलिंडर बदलते समय रेगुलेटर लगा रही थीं। वहीं पास में ही लकड़ी के ईंधन वाले चूल्हे पर खाना बन रहा था। रेगुलेटर बदलते समय हुआ गैस रिसाव चूल्हे की आग तक पहुंच गया। जब तक वह कुछ समझती आग लग गई। लपटें घर के बाहर काटकर रखे धान के बोझ तक पहुंच गईं। इस घटना में सुनीता यादव 55 प्रतिशत झुलस गई हैं। बेटा रविकांत यादव, भतीजा पीयूष यादव और भतीजी गोल्डी यादव भी झुलस गई हैं। पत्नी सुनीता, रविकांत और पीयूष का इलाज वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। भतीजी गोल्डी का इलाज गांव पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें