फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उद्यान पार्क में 100 रुपये प्रति माह लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उद्यान विकास समिति की बैठक मंगलवार को बड़ीबाग स्थित विभाग के कार्यालय में हुई। साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराए जाने को लेकर प्रस्ताव लाने पर चर्चा हुई। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में अलंकृत उद्यान पार्क में प्रवेश निशुल्क है। अब उद्यान पार्क में प्रवेश के लिए प्रतिदिन पांच रुपये और महीने का 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। लिए गए शुल्क से शौचालय निर्माण, रंगीन म्युजिकल फाउंटेन, बैठने के लिए बेंच, पार्क में फूलों की व्यवस्था, सीसी कैमरा, हाई मास्क लाइट, चिल्ड्रेन पार्क की मरम्मत, पाथ-वे, आरओ लगवाने के साथ ही सेल्फी पाॅइंट की व्यवस्था करना है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें