कोतवाली क्षेत्र के भंगवल गांव निवासी एक किसान की झोपड़ी में बृहस्पतिवार की रात में आग लग गई। आग लगने से सामान जलकर नष्ट हो गया। झोपड़ी में बंधी 12 में से आठ बकरियां झुलसकर मर गईं। भंगवल गांव निवासी पीड़ित किसान परसनी बिंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे खाना कर परिवार सहित सभी सोने चले गए थे। रात में झोपड़ी में आग लग गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।