करदह कैथवली चट्टी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एप्रोच पर खड़े ट्रेलर के पास सेल्फी लेती महिलाएं। स
जिले की सीमा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार को 240 पहिए वाले ट्रेलर ने मात्र 240 मीटर का ही सफर किया। ट्रेलर के रुकने की वजह यह रही कि एनएचएआई एवं यातायात कर्मी फोरलेन पर हैदरगंज गांव के पास ट्रेलर के यातायात के लिए रूट क्लीयर करते रहे लेकिन देर शाम 6 बजे तक सही नहीं हो पाया। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होने पर ट्रेलर बृहस्पतिवार को आगे के लिए रवाना होगा। इस दौरान करदह कैथवली, नवपुरा, मरदह, रायपुर बाघपुर, हैदरगंज, केलही, बिजौरा, हमीरपुर, मटेहू, डोड़सर, टिसौरी, गांई, देऊपुर, चंवर, बहतुरा, घरिहां, बसवारी, पड़िता, नोनरा, भवानीपुर, कंसहरी, कबीरपुर, नरवर, महेंगवा सहित दूरदराज के अन्य गांव के लोगों का ट्रेलर संग सेल्फी लेने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था। खास बात यह रही कि सेल्फी लेने में महिलाएं, युवतियां एवं छात्र भी पीछे नहीं रहे। रील, वीडियो के माध्यम से हर कोई इस पल को यादगार बनाने की कोशिश में घंटों जुटा दिखा। ट्रेलर मैनेजमेंटकर्ता टीम के कार्यकर्ता सुबोध ने बताया कि पांचवें दिन ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एप्रोच मार्ग पर मात्र 240 मीटर ही आगे बढ़ पाया। मंगलवार की शाम 6 बजे करदह-कैथवली चट्टी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर की पार्किंग की गई है। 8 अक्टूबर को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सफर करते हुए मऊ जिले के लिए रवाना होगा।