फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्रती महिलाओं के पारण के लिए लगा भंडारा

विज्ञापन
जमानिया के बलुआ गंगा घाट पर लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं। स्रोत- आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जमानिया। नगर स्थित बलुआ गंगा घाट पर रविवार को जीवित्पुत्रिका पर्व के समापन पर भक्ति और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। उत्तर वाहिनी सेवा समिति की ओर से व्रतधारी महिलाओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।सुबह से ही गंगा घाट पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पहुंची माताओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सभी ने व्रत का पारण किया। इसी के साथ तीन दिवसीय कठिन जीवित्पुत्रिका महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान गोपाल जायसवाल, मुन्ना, सोनू जायसवाल, रामाकांत तिवारी, नारायण चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें