फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थाने के घेराव की चेतावनी पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की घटना में कार्रवाई न होने पर रविवार को करंडा थाने का घेराव करने की भाजपा नेताओं की चेतावनी पर पुलिस ने शनिवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज करने की सूचना भाजपा नेताओं को दी।
विज्ञापन

रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के चकेरी उपरवार गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी किशन गोड़ पांच सितंबर की दोपहर एक बजे सोकनी में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था। नारायणपुर बरवा गांव के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी को मारना- पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। पीड़ित परिजनों के साथ करंडा थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित के परिजन भाजपा जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष से मिले और न्याय की गुहार लगाई। भाजपा नेताओं ने करंडा थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे नाराज भाजपा नेताओं ने रविवार को करंडा थाने के घेराव की चेतावनी दी। मामला तूल पकड़ता देख करंडा पुलिस ने बीते सात सितंबर की देर रात घायल खिलाड़ी के पिता की तहरीर पर एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज किए जाने की सूचना पर भाजपा नेताओं ने घेराव स्थगित कर दिया गया। यहीं नहीं कटरियां धरम्मरपुर में सहज जनसेवा केंद्र संचालक से लूट की कोशिश, बड़सरा गांव के चार जगहों पर चोरी की घटना में पीड़ितों ने तहरीर तो दी पर करंडा पुलिस अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में असंतोष व्याप्त है। करंडा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी संतोष यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें