खानपुर। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली के तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे तीन किसानों का एक बीघा गेहूं जल गया। ईशोपुर निवासी मानिक राम तथा हथौड़ा निवासी नछत्तर यादव, सर्वजीत यादव की खड़ी फसल में बृहस्पतिवार को उस समय आग लग गई। जब खेत से गुजरे हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग हुई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने फसल को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।