फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद आरक्षियों के आश्रित सम्मानित

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर रविवार को पुलिस लाइन में शहीद आरक्षियों के आश्रिताें को सम्मानित किया गया। एसपी बीके गर्ग ने सभी आश्रितों को पांच-पांच हजार रुपये नकद तथा शाल देकर सम्मानित किया। यही नहीं आश्रितों से कहा कि यदि कोई देय बकाया हो तो उसके कागजात प्रस्तुत कर समस्या निस्तारण अविलंब कराएं। यही नहीं जरूरत पड़ने पर आश्रितों की हरसंभव मदद के लिए भी पुलिस महकमा तैयार है। सम्मान पाने के साथ एसपी के इस आश्वासन से शहीद आरक्षियों के परिजनों की आंखें भर आईं। इस मौके पर एएसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिटी मुकेश चंद मिश्र, आरआई एके पांडेय, पीआरओ दुर्गेश मिश्र सहित तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें