बहरियाबाद। स्थानीय क्षेत्र के उकरांव स्थित कृषक महाविद्यालय परिसर में सात दिवसीय स्काउट्स-गाइड्स प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन टेंट निर्माण, कुकिंग एवं दीक्षा कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रात:काल ध्वज शिष्टाचार और विटी सिक्स व्यायाम तथा स्काउट्स-गाइड्स से संबंधित विभिन्न कौशलों कैंप गजट, जूता स्टैंड, बर्तन स्टैंड, हैंगर, तिपाई, एवं रस्सियों से गांठ लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का कार्य दिनेश सिंह यादव, चंद्रिका सिंह कुशवाहा, रीना त्रिपाठी तथा नीतू कश्यप ने संपन्न कराया। इस मौके पर संस्थापक प्रोफेसर शोभनाथ यादव, डा. शंभूनाथ सिंह यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव, प्राचार्य डा. कमला सिंह यादव, नंदलाल यादव, मनोज सोनकर, सूबेलाल यादव, लल्लन, वकील, अरविंद, शंकर आदि लोग थे।