फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का शव मिला हत्या की आशंका

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में मंगलवार की भोर में एक वृद्ध का शव पाया गया। उसके गले में रस्सी और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी जगनाथ राम (60) गांव के बाहर मकान बनवाकर अपने पुत्र और साली के साथ रहता था। सोमवार की रात वह खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। भोर में गांव के लोग जब सिवान की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने जगरनाथ को मृत अवस्था में देखा। मृतक के सिर पर चोट और गले में रस्सी के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र रमेश ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनश्याममणि त्रिपाठी का कहना है कि जगरनाथ ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें