फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पहाड़ से नीचे गिरी, दो यात्रियों की मौत

Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। बिहार के सासाराम थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम दर्शन करने जा रही यात्री बस पहाड़ से नीचे गिर पड़ी। हादसे में जिले के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का शव शनिवार को सलारपुर गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। भांवरकोल थाना के सलारपुर गांव सहित अन्य गांव के लोग बस से गुप्ता धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिहार के सासाराम के पास बस चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस पहाड़ के नीचे खाई में पलट गई। इस घटना में सलारपुर की उमरावती देवी (45) और जितेंद्र यादव (28) की मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें