फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में आने वाली गरीब रथ पहुंची देर शाम को

Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। इसकी वजह से सभी रूटों पर अप और डाउन ट्रेनों कई-कई घंटे विलंब सेे चल रहीं हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर दिल्ली की ओर से आन्रे-जानेे वाली गाडि़यां पर पड़ रहा है। शनिवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटा तो सद्भावना एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट रही। मुगलसराय- पटना रूट पर दिलदारनगर से गुजरने वाली गाडि़यों में डाउन गरीब रथ तो करीब 14 घंटे से भी ज्यादा लेट रही। इस रूट पर हावड़ा-दिल्ली जनता एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से चली। इसी प्रकार गाजीपुर सिटी स्टेशन से अप की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटा लेट रहीं तो नई दिल्ली की ओर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 8 घंटा विलंबित रही। सारनाथ और पवन एक्सप्रेस भी करीब घंटे भर लेट रहीं। इसी प्रकार पैसेंजर गाडि़यां भी समय से नहीं चल सकी। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार अप की ओर जाने वाली फरक्का दो घंटा, लाल किला एक्सप्रेस 5, पंजाब मेल दो, विभूति एक्सप्रेस दो, मगध एक्सप्रेस छह, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटा, हावड़ा दिल्ली जनता एक्सप्रेस ढाई घंटा विलंब से चलीं। डाउन की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस 7 घंटा, लालकिला एक्सप्रेस 2 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटा, पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस दो घंटा, फरक्का एक्सप्रेस साढे़ तीन, पटना कुर्ला तीन तथा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 7 घंटा देर से गुजरी। इसी तरह औडि़हार मऊ रेल मार्ग से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस चार घंटा, चौरीचौरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोरखपुर दादर एक्सप्रेस तीन घंटा देर से गुजरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें