फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस मालिकों ने गिनाईं मजबूरियां

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर निजी बसों की हड़ताल जारी है। गुरुवार को भी लंका बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। समस्या के समाधान के क्रम में बनारस प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। प्राइवेट मोटर आपरेटर्स यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो 30 सितंबर तक सभी बस मालिक अपने बस का परमिट सरेंडर कर देंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि हम अपनी मांगों को जन प्रतिनिधियों तथा सरकार के मंत्रियों के माध्यम से भी रख रहे है लेकिन बनारस प्रशासन उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आशापुर बस स्टैंड के आ जाने से कमाई ही नहीं होगी। लगातार हड़ताल से बस के कर्मचारियों के परिवार के समक्ष रोजी-रोटी के लाले पड़ गए है। कहा कि अब सभी बस मालिक इस रूट पर अपने बस का परमिट सरेंडर कर देंगे। इस मौके पर जगत नारायण चौरसिया, अजय सिंह, जयप्रकाश सिंह,अभय सिंह, कमलेश, राजू सिंह,श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें