फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ''निपुण'' के लिए 96.22 फीसदी ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
-कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में दिखा गजब का उत्साह
विज्ञापन

-कक्षा-चार से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा आज होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में निपुण मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें जिले के 1917 प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा एक से तीन तक कुल नामांकित 1 लाख 25 हजार 64 बच्चों में 98 हजार 666 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जो कि 96.22 प्रतिशत रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक बच्चों का भाषा एवं गणित विषय पर सरल एप के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट आयोजित किया गया। इसके माध्यम से बच्चों के लर्निंग आउटकम को शिक्षक जान सकेंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक विद्यालय पर दूसरे विद्यालय से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा खंड विकास अधिकारी के सहयोग से प्रत्येक विद्यालय में एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बताया कि इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की टीम गठित थी। जिला स्तर पर प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट एवं सभी जिला समन्वयकों को दो-दो विकासखंड आवंटित कर निरीक्षण कराया गया।
रेवतीपुरः परीक्षा में नामांकित 5094 के सापेक्ष 4500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कक्षा दो के पर्चे में प्रश्न संख्या पांच में प्रश्न पूछा गया था लेकिन उसका शब्द ही न दिए जाने से छात्र सहित अध्यापक भी काफी असहज दिखे। सभी छात्रों ने उस पूछे गए प्रश्न को छोड़ दिया। गहमरः खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कक्षा-चार से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। सरल एप पर प्रदर्शित हो रहे 4491 में से 4873 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ओएमआर शीट अपलोड करने में छूटा पसीना
भीमापार। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक हुई। परीक्षा तो सकुशल संपन्न हो गई लेकिन सरल एप पर ओएमआर शीट अपलोड करने में अध्यापकों का पसीना छूट गया। अध्यापक हलाकान होकर एक-दूसरे से समस्या का समाधान पूछते रहे। फिलहाल काफी मशक्कत के बाद फाइनल सबमिट हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें