अब उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में त्रुटियों समेत बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए विभागीय कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा। शासन के निर्देश पर सोमवार से जिले के सभी 70 उपकेंद्रों शिविर लगाया गया। इस दौरान 928 उपभोक्ताओं ने आपनी शिकायत किया जिसमें से 776 उपभोक्ताओं के समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर बिजली विभाग के अवर अभियंता मौजूद रहे।
जनपद के 70 उपकेंद्रों पर 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह आयोजित होगा। इसके मद्देनजर उपकेंद्रों पर कैंप लगाकर विद्युत विभाग के अधिकारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिसमें उपभोक्ताओं का बिल रिवीजन, जला हुआ मीटर बदलने एवं न्यू कनेक्शन देने समेत लोड बढ़ाने का कार्य हो रहा है।
रौजा उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि हम लोग शासन के निर्देशन पर सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक शिविर आयोजित कर रहे हैं। जो 19 सितंबर तक जारी रहेगा। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय उपकेंद्र पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 60 उपभोक्ताओं के द्वारा विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसे मौके पर तत्काल निस्तारित कर दिया गया।
इस दौरान 100 उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट किया गया। साथ ही दस मीटर स्थापित किए गए, दो लोगों द्वारा स्वयं विधा परिवर्तित कराया गया। ऐसे ही 10 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। 22 डिश कनेक्शन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं से 80 हजार रुपये जमा कराया गया।