फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छुट्टा पशुओं का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। योगी सरकार का फरमान बेमतलब साबित हो रहा है। इन दिनों सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में छुट्टा पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि रेलवे के मुख्य गेट के पास आवारा पशु झुंड के झुंड बैठे रहते हैं। इससे रेलवे स्टेशन के अंदर जाने और बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कभी कभार छुट्टा पशु रेलवे स्टेशन के अंदर तक घुस जाते हैं और प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे दुकानों और यात्रियों तक को परेशानी में डाल देते हैँ। इनके दौड़ने से कभी-कभी यात्रियों में अफरा-तफरी भी मच जाती है। योगी सरकार द्वारा छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय गृह में भेजने की बात गलत साबित हो रही है। नगर पालिका द्वारा नगर में बेरोकटोक घुम रहे दर्जनों छुट्टा पशुओं पर कोई लगाम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें