फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन कचरी जलाकर नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से आगामी होली पर्व के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में व्यापारियों को जागरूक किया। अभिहित अधिकारी ने कहा कि कोई भी दुकानदार रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स आदि खाद्य सामग्री दुकान पर न बेचे। बिना पर्ची के तेल की खरीद न करें। अगर कोई दुकानदार रंगीन कचरी आदि की बिक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री मिश्र ने बताया कि इसके बाद कुछ व्यापारियों ने रंगीन कचरी आदि लाकर उसे जलाकर नष्ट कर दिया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, विवेक कुमार, श्रीराम यादव, गोपालचंद्र शामिल थे। इसके अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, सुरेश साहू, गोपाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, आनंद एवं दिलीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें