फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बासूपुर में शनिवार की रात करीब नौ बजे गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दूसरी कार से बचने के चक्कर में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे नगर के वार्ड नंबर-दो निवासी विजय श्रीवास्तव (42) एवं उनके पिता सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीएस लाल (70) घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें