मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के निधन से दुखी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं पंजाब प्रांत के अमृतसर के पास ट्रेन की चपेट में आने मारे गए लोगों के प्रति भी अधिवक्ताओं गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। अध्यक्षता वीरेंद्र बहादुर पाल और संचालन महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, दरोगा सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, अजय कुमार सिंह, राकेश मिश्रा , तनवीर अहमद, हरिनंद चौहान, अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, शमशुल हसन ,इफ्तेखार अहमद, आनंद पांडेय, सत्येंद्रनाथ राय, मानसिंह यादव, रामकृत यादव, संजय सिंह, सतीश मौर्य आदि अधिवक्ता शामिल रहे।