ब्लाक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 85 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ नि:शुल्क पंजीकरण सहित दवा पाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा. अशोक कुमार सिंह ने 32, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डा.राजीव गोड़ ने 22, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डा. आसिफ लारी ने 20 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डा.इमरान उस्मानी ने 11 मरीजों का इलाज किया। इस मौके पर अरुण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र यादव, विजेंद्र कुमार, अनुप कुमार, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।