फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन में फाल्ट आने से घंटों गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। तेज धूप और गर्मी के बीच बुधवार को बिजली कटौती ने लोगों को खूब रुलाया। सुबह मेन लाइन में फाल्ट आने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मचारी शाम तक फाल्ट खोजने में जुटे। वहीं, पसीना से तर-बतर लोग दिन भर बिजली आने का इंतजार करते रहे। आपूर्ति बहाल न हो पाने के कारण शाम को पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा। इलाके के अंधऊ विद्युत उपकेंद्र से प्रकाश नगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर 33 हजार की लाइन आती है। इस लाइन में फाल्ट आने से बुधवार को दिन में करीब 11 बजे आपूर्ति ठप हो गई। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े प्रकाश नगर, लाल दरवाजा, भुटहिया टाड़, वंशी बाजार, लंका, खजुरिया, पीरनगर, गोरा बाजार, पत्थर घाट, पांडेय कालोनी, कचहरी, शास्त्री नगर, सिकंदरपुर, सिद्धेश्वर नगर, महुआ बाग, लाल दरवाजा, ददरी घाट, आम घाट, रायगंज, पचरस्ता, झुन्नूलाल चौराहा समेत कई मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। बिजली जाते ही कूलर और पंखा बंद होने से उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कुछ समय बाद लोगों के इन्वर्टर भी बोल गए। गर्मी से परेशान लोग विद्युत उपकेंद्र पर और अधिकारियों को फोन कर पता करने में जुटे रहे कि बिजली क्यों कटी है और कब तक आएगी। वहीं, लाइनमैन फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। काफी भाग-दौड़ करने के बाद भुटहियाटाड़ रेलवे क्रासिंग के पास भूमिगत केबिल में फाल्ट मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। प्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप है। मरम्मत कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें