खानपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर मंगलवार को वाराणसी- गाजीपुर सीमा अंतर्गत खरौना गांव के पास थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र कुमार दुबे समेत अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में एक दर्जन गाड़ियों से काली फिल्म उतारी गई और ढाई दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया। आचार संहिता के पालन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सैदपुर जनपद से लगे सभी सीमाओं पर समय बदल-बदल कर सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। गाड़ियों की चेकिंग निरंतर जारी है। ब्यूरो